501 दीयों से रोशन हुई परतोष पुलिस चौकी ,दीपावली पर्व पर रोशनी से सराबोर हुई परतोष पुलिस चौकी , पुलिस चौकी पर बनाए गये नवनिर्मित गेट से चौकी बनी आकर्षक

नवनिर्मित पुलिस चौकी पर पहली बार धूमधाम से मनाई गई दीवाली

 

चौकी प्रभारी संजय सिंह ने जरूरतमंदों को दिया दिवाली का उपहार

 

चौकी निर्माण से लेकर क्षेत्र में अपराध पर अंकुश लगाने वाले चौकी प्रभारी संजय सिंह की मुरीद हुई क्षेत्र की जनता

 

मुंशीगंज (अमेठी) मुंशीगंज थाना अंतर्गत परतोष पुलिस चौकी में दिवाली के मौके पर चौकी प्रभारी के द्वारा सराहनीय कार्य किया गया। चौकी प्रभारी द्वारा बनाया गया पुलिस चौकी का नवनिर्मित गेट चौकी के सजावट में चार चांद लगा दिया। चौकी प्रभारी के निर्देशन में दिवाली पूजन से पहले पुलिस चौकी को रंग बिरंगी झालरों और दीपों से सजाया गया। चौकी प्रभारी संजय सिंह ने जरूरमंद लोगों को दीपावली का उपहार दिया। वृहस्पतिवार को दिवाली के मौके पर परतोष पुलिस चौकी पर चौकी प्रभारी ने गरीब असहाय लोगों को दिवाली से जुड़े उपहार दिए।चौकी प्रभारी के द्वारा किए गए सराहनीय कार्य को लेकर जनता ने पुलिस का तहे दिल से धन्यवाद किया।