यात्रियों की सुरक्षा पर भारी जीआरपी की लापरवाही
गुरुवार को जम्मू से वाराणसी जा रही बेगमपुरा एक्सप्रेस में अमेठी के निहालगढ़ के पास जिस तरह से चलती ट्रेन में एक यात्री को चाकुओं से गोदकर निर्मम हत्या दी गई उससे रेल यात्रियों में भय पैदा कर दिया है। साथ ही ट्रेन में यात्रियों की सुरक्षा पर भी सवाल खडे. हो गए हैं। ट्रेनों में बढ़ती घटनाओं के पीछे जीआरपी की लापरवाही साफ नजर आती है। घटना होने के बाद ही जीआरपी के जवान अपनी नींद से जागते हैं। ट्रेनों में लूट, छिनैती, जेवरात व नगदी चोरी, मारपीट, ट्रेन से बाहर फेंके जाने आदि घटनाओं पर जीआरपी के दामन पर दाग लगे हैं।
इन घटनाओं से हिल गया था देश 8 जून 2023 लखनऊ से मुम्बई के 8 बीच चलने वाली पुष्पक एक्सप्रेस में पति के सामने पत्नी से 8 दरिंदों ने सामूहिक गैंगरेप किया।
22 अगस्त 2024 घटना पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेलवे स्टेशन पर तैनात आरपीएफ के दो जवानों की नृशंस तरीके से हत्या कर शवों को दिल्ली-कोलकाता मुख्य रेल मार्ग पर बकैनिया गांव के पास आठ सौ मीटर के फासले पर अप व डाउन लाइन में फेंक दिया गया था।
ट्रेनों में तैनात वर्दीधारियों पर वसूली के आरोप लगना आम बातः अक्सर ट्रेनों में तैनात वर्दीधारियों पर यात्रियों से वसूली के आरोप लगते रहे हैं। पैसा न देने वाले यात्रियों से सिपाही मारपीट तक कर चुके हैं। ट्रेन में चलने वाले एस्कोर्ट द्वारा महिला यात्रियों से बदसलूकी और लूट के आरोप भी लगते रहे हैं। जीआरपी की वर्दी के दामन पर आये दिन आरोप लगते हैं।
इन मामलों में जीआरपी की कार्यशैली पर उठे सवाल
23 सितंबर 2024 को लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन में महिलाओं के साथ लूट।
13 सितंबर 2024 लखनऊ के पास चलती ट्रेन में एक रेलवे कर्मचारी की बेरहमी से पीटकर हत्या कर दी गई।
27 मार्च को लखनऊ आते वक्त कृषक एक्सप्रेस में महिला के झुमके लूटे गए।
24 मार्च को त्रिवेणी एक्सप्रेस में शांति गुप्ता की चेन छीनी गई।
22 मार्च को राप्तीसागर एक्सप्रेस में यात्री की हजारों की नगदी व जेवरात चोरी हो गए।
19 मार्च को जनता एक्सप्रेस में यात्री के लाखों के जेवर चोरी
इन ट्रेनों में चलता है जीआरपी एस्कोर्ट
लखनऊ मेल, स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस, गोमती एक्सप्रेस, फरक्का एक्सप्रेस, कुशीनगर एक्सप्रेस, पंजाब मेल, जनता एक्सप्रेस, चंडीगढ़ एक्सप्रेस और फैजाबाद-दिल्ली एक्सप्रेस अप डाउन, इसी जगह साबरमती एक्सप्रेस और गरीब रथ एक्सप्रेस, शहीद एक्सप्रेस, आम्रपाली एक्सप्रेस, बिहार संपर्कक्रांति एक्सप्रेस, गोरखधाम एक्सप्रेस, सप्तक्रांति एक्सप्रेस, गोमती एक्सप्रेस, पोरबंदर एक्सप्रेस, मरुधरएक्सप्रेस अप डाउन।
रेलवे हेल्पलाइन नंबर 1512 बनीं शोपीस
उत्तर प्रदेश में राजकीय रेलवे पुलिस के अधिकार क्षेत्र अंतर्गत ट्रेनों में होने वाली अपराधिक घटनाओं को देखते हुए हेल्पलाइन नंबर की शुरुआत की गई है। ट्रेनों में त्वरित सहायता प्रदान करने के लिए जीआरपी द्वारा हेल्पलाइन नंबर 1512 जारी किया गया। लेकिन यह सेवा शोपीस बनकर रह गई। जरूरत के वक्त इस हेल्पलाइन नंबर की काल ही नहीं उठती है। दरअसल इसे लांच करने के पीछे मंशा थी कि हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करते ही यात्री का संपर्क राजकीय रेलवे पुलिस नियंत्रण कक्ष मुख्यालय से हो जाता है और निकटतम थाने को तत्काल सूचना मिल जाती है।
लखनऊ से होकर गुजरती हैं 36 ट्रेनें लखनऊ से होकर 36 ट्रेनें गुजरती हैं। इन ट्रेनों में जीआरपी एस्कोर्ट चलता है। एस्कोर्ट में पांच सिपाहियों की तैनाती का मानक है।
वहीं एडीजी जीआरपी प्रकाश दीप के मुताबिक ट्रेनों में सुरक्षा में कोताही किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं। सुरक्षा के साथ खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। ट्रेनों में डयूटी करने वाले विशेष रूप से सक्रिय रहे। शिथिलता न बरतें। इसके लिए जीआरपी एसपी को सजग रहने को कहा है।