सेण्ट्रल बार के नामांकन दाखिले के साथ निर्विरोध निर्वाचन सम्पन्न।

अमेठी(ब्यूरो)। सेण्ट्रल बार एशोसिएशन जिला मुख्यालय की वर्ष 2025 की कार्यकारिणी के लिए शुक्रवार को पूर्वान्ह 11बजे शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया अपराह्न एक बजे के बाद निर्विरोध निर्वाचन के साथ संपन्न हो गई। एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष जगनारायण तिवारी ने बताया कि किसी भी पद के लिए एक से अधिक नामांकन दाखिल न होने के कारण सभी पदों के लिए निर्विरोध निर्वाचन हुआ है। उन्होंने बताया कि सेंट्रल बार एशोसिएशन के अध्यक्ष पद पर गिरीश यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जितेंद्र श्रीवास्त व अवनीन्द्र पाण्डेय,मध्यम उपाध्यक्ष सर्वेश सिंह व राम चन्द्र चौहान, महासचिव अभिनेष शुक्ला, कोषाध्यक्ष संजय सिंह, जूनियर उपाध्यक्ष श्यामजी पाण्डेय, ऑडिटर रमेश दुबे, सचिव प्रशासन अरविन्द सिंह, पुस्तकालयाध्यक्ष दिलीप जायसवाल, सचिव प्रकाशन स्वामीनाथ प्रजापति, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य दुलीचन्द अग्रवाल व राकेश चन्द्र द्विवेदी, जूनियर कार्यकारिणी सदस्य प्रवीण यादव, नंदलाल, प्रणव प्रकाश मिश्र, अभिषेक यादव, आशीष शुक्ल व विनोद यादव का निर्विरोध निर्वाचन सम्पन्न हुआ। इसके अलावा सर्वसम्मति से राकेश शुक्ल, प्रवीण कुमार मिश्र, सुरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव व अमित मिश्र को उपाध्यक्ष, शीतला प्रसाद मिश्र को प्रवक्ता तथा ज्योति सिंह व पूजा सिंह को सदस्य मनोनीत किया गया। नव निर्वाचित कार्यकारिणी का कार्यकाल एक जनवरी 2025 से 31 दिसंबर 2025 तक होगा। इस अवसर पर एल्डर्स कमेटी के सदस्य पूर्व अध्यक्ष अमर बहादुर सिंह व अध्यक्ष श्रीराम सरोज, महासचिव मोहम्मद इस्लाम व सैकड़ों की संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।