दबिश देने से पहले तेल डलवाने गए थे, देरी होने पर भड़क गए दरोगा साहब…..
अमेठी में शुक्रवार देर रात पेट्रोल न पंप पर पहुंचे एसचओ पद की मर्यादा भूल गए। तेल भरने में देरी होने से इतना नाराज हो गए कि उन्होंने कर्मचारी को घसीटते हुए थाने भिजवा दिया। जिस समय ये घटना हुई उस समय एसओजी प्रभारी भी एसएचओ के साथ बिना नंबर की स्कॉर्पियो गाड़ी में मौजूद थे। पेट्रोल पंप पर एसएचओ की दबंगई की घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो न गई। मामले को लेकर एसएचओ का कहना है कि कर्मचारी नशे में धुत था और पुलिस वालों से अभद्रता कर रहा था।
जानिए ए पूरा मामला…
पूरा मामला जगदीशपुर थाना क्षेत्र के थाने से महज 50 मीटर दूरी पर सुशील ऑटोमोबाइल पेट्रोल पंप का है। जहां देर रात 10 बजे बिना नंबर की स्कार्पियो से जगदीशपुर थानाध्यक्ष धीरेंद्र यादव और एसओजी प्रभारी अनूप सिंह पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने पहुंचे। पेट्रोल पंप पर पहले से तेल भरवाने वालों की लाइन लगी थी। काफी देर खड़े रहने के बाद भी पंप कर्मचारी ने फ्यूल नहीं भरा। इससे एसएचओ साहब भड़क गए। गाड़ी से उतरे और कर्मचारी से कुछ कहा। इसके बाद दोनों में आपस में कोई बात हुई। बात करते ही एसचओ भड़क गए। कर्मचारी को घसीटते हुए थाने भिजवा दिया। यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।
दबिश देने से पहले तेल भरवाने गए थे।
बताया जा रहा है कि देर रात जगदीश्पुर पुलिस और एसओजी टीम किसी मामले को लेकर दबिश देने जा रही थी। इसी बीच पुलिसकर्मी गाड़ी में तेल भरवाने पेट्रोल पंप पर पहुंची थी।
पेट्रोल पंप पर लगी थी लंबी लाइन
वीडियो में दिख रहा है कि पेट्रोल पंप पर एक सफेद कलर की एसयूवी आकर रुकती है। पेट्रोल पंप पर काफी लंबी लाइन लगी होती है। करीब 10 मिनट खड़े रहने के बाद बिना नंबर की स्कार्पियो से दो पुलिस कर्मी नीचे उतरते हैं। पेट्रोल पंप कर्मी से कहते हैं कि जल्दी तेल डालो, हम लोगों को दबिश पर जाना है। पुलिस वाले और पंप कर्मी में कुछ देर बात होती है। तभी गाड़ी से उतरने के बाद एसचओ पेट्रोल पंप कर्मी की कॉलर पकड़कर घसीटने लगते हैं। पंप के कर्मचारी के मुताबिक, एसचओ दूसरे पुलिसकर्मी से कहते हैं कि इसे गाड़ी में बैठाओ, थाने ले जाओ।