अमेठी। भारतीय जनता पार्टी नेतृत्व के आवाहन पर अमेठी स्थित बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा के सामने भाजपा जिला अध्यक्ष सुधांशु शुक्ला के नेतृत्व में हाथ में काली पट्टी बांधकर धरना प्रदर्शन किया गया।भाजपा जिला अध्यक्ष सुधांशु शुक्ला ने संबोधित करते हुए कहा की बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी के चरणों की धूल नहीं है अखिलेश यादव।समाजवादी पार्टी लगातार बाबासाहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जी का अपमान करती रही है और दलित उत्पीड़न का भी सपा का पुराना इतिहास रहा है समाजवादी पार्टी ने बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के चित्र से आधा चेहरा काट कर आधा चेहरा अखिलेश यादव का जोड़कर बाबा साहेब का अपमान किया है समाजवादी पार्टी द्वारा किया गया यह कार्य घोर निंदनीय है बाबा साहेब का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।सपा प्रमुख अखिलेश यादव बाबासाहेब की आधी तस्वीर काटकर उसमें अपनी तस्वीर लगाकर शायद दलित समाज को ही बताना चाहते हैं कि वह बाबा साहेब के बराबर है बाबा साहब के चेहरे के साथ अपना चेहरा जोड़ने वाले अखिलेश यादव दलित समाज का सम्मान नहीं सिर्फ वोट बैंक देख रहे हैं डॉ भीमराव अंबेडकर ने शिक्षा समानता संविधान के मूल्यों के लिए संघर्ष किया और अखिलेश यादव ने उनके नाम का राजनीतिक सौदा किया।अखिलेश यादव ने अपनी तस्वीर को डॉ आंबेडकर के बराबर लगाना न सिर्फ अहंकार है बल्कि दलित समाज की भावनाओं के साथ किया गया एक निंदनीय खिलवाड़ है क्या अखिलेश यादव को नहीं पता कि बाबा साहब ना किसी जाति के थे ना किसी पार्टी के थे वह विचारधारा थे खुद को उनके समक्ष प्रस्तुत करना सीधे तौर पर करोड़ों दलितों के संघर्ष का मजाक है।बाबा साहब का पूरा जीवन समता और अधिकारों की लड़ाई में बिता जबकि अखिलेश यादव का पूरा राजनीतिक जीवन अपने पिता की कुर्सी बचाने में परिवारवाद के सबसे बड़े उदाहरण समाजवादी पार्टी ने क्या कभी किसी दलित नेता को मुख्यमंत्री बनाया क्या किसी को समाजवादी पार्टी के संगठन का शीर्ष नेतृत्व सौंपा।पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने मुख्यमंत्री काल में डॉ भीमराव अंबेडकर के नाम से बने संस्थाओं से डॉ अंबेडकर का नाम हटा दिया था यह वही अखिलेश यादव है जिनके मंत्री आजम खान ने बाबा साहब को सार्वजनिक रूप से भूमाफिया बताया मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने कुछ नहीं किया।
भाजपा प्रवक्ता चन्द्रमौलि सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि धरना प्रदर्शन में सभी प्रदर्शनकारी हाथों में बाबा साहेब का किया अपमान समाजवादी पार्टी का घिनौना काम।।बाबा साहब है देश की शान सपा कर रही उनका अपमान।।
बाबा साहेब का अपमान बंद करो बंद करो।।नामक तख्ती भी लेकर के प्रदर्शन किया इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा राम प्रसाद मिश्रा,जिला महामंत्री राकेश त्रिपाठी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विषुव मिश्रा,पूर्व मंडल अध्यक्ष संतोष द्विवेदी,जिला मंत्री प्रभात शुक्ला,जिला पंचायत सदस्य अभिषेक चंद्र कौशिक राहुल, उमेश सिंह पूर्व प्रमुख, राकेश सिंह अमिया,मनोज पासी,अजय सिंह गौर,अजय दुबे पूर्व मंडल अध्यक्ष, अजय अग्रवाल,मनोज जायसवाल, भागीरथी मौर्य, विकास मौर्य,अजय तिवारी पूर्व मंडल अध्यक्ष अमेठी, गिरजाशंकर शुक्ला, महेश सोनकर, अभिषेक सिंह जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा, शिवम मिश्रा,राम शंकर सिंह सहित सभी प्रमुख कार्यकर्ता एवं दलित समाज से उपस्थित रहे।चन्द्रमौलि सिंह प्रवक्ता, भाजपा अमेठी।