7 थाना प्रभारियों की बदली तैनाती: 3 को जिले से बाहर भेजने के लिए लाइन क्लोज, अमेठी में पुलिस अधिकारियों के तबादले!

अमेठी में पुलिस अधिकारियों के तबादले

अमेठी की पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने बुधवार को जिले में बड़े स्तर पर थाना प्रभारियों के तबादले किए हैं। इस फेरबदल में 7 थाना प्रभारियों की तैनाती बदली गई है, जबकि तीन थाना प्रभारियों को जिले से बाहर भेजा गया है।

नए तबादलों के अनुसार, रवि कुमार सिंह को जायस थाना प्रभारी से अमेठी कोतवाली का प्रभार दिया गया है। वहीं, अमेठी के कोतवाल बृजेश सिंह को संग्रामपुर थाने का इंचार्ज बनाया गया है। साइबर क्राइम प्रभारी कंचन सिंह को महिला थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा, मुसाफिरखाना थाने के निरीक्षक राजेश कुमार सिंह को साइबर क्राइम थाने का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

इन्हौना थाना प्रभारी उप निरीक्षक अमरेंद्र सिंह को जायस थाने का प्रभारी बनाया गया है, जबकि गौरीगंज थाने के उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह को इन्हौना थाने का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। गौरीगंज थाने के उपनिरीक्षक विवेक सिंह को शिवरतनगंज थाने की जिम्मेदारी दी गई है।

जबकि शिवरतनगंज के थाना प्रभारी सच्चिदानंद राय, संग्रामपुर के थाना प्रभारी संदीप राय और महिला थाना प्रभारी ममता रावत को जिले से बाहर स्थानांतरित करने के पुलिस लाइन कोलोज कर लिया गया है। इस बड़े फेरबदल से जिले की पुलिस व्यवस्था में नए बदलाव की उम्मीद है।