अमेठी पुलिस ने 24 घंटे में पीड़ित को दिलाई पूरी रकम

 

 

 

अमेठी के बाजारशुक्ल थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का एक मामला सामने आया। पीड़ित मनोज कुमार यादव के खाते से धोखाधड़ी कर 10 हजार रुपए निकाल लिए गए थे।

मनोज कुमार यादव ग्राम पूरे लदई, दक्खिन गांव क्यार के रहने वाले हैं। उन्होंने 6 मई 2025 को साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस अधीक्षक अमेठी ने तुरंत साइबर क्राइम और बाजारशुक्ल थाना पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए।

बाजारशुक्ल थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए धोखाधड़ी में प्रयुक्त बैंक खाते को फ्रीज करवाया। अगले ही दिन 7 मई को पीड़ित के खाते में पूरी रकम वापस करा दी गई।

इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष दयाशंकर मिश्र, उप-निरीक्षक सतीश चंद्र, कंप्यूटर ऑपरेटर मोहम्मद आजाद अंसारी और हेड कांस्टेबल बलराम यादव की टीम शामिल रही।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि साइबर अपराध की स्थिति में तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 या www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।