सौ से अधिक आतंकी मारे गए तो नापाक इरादे वाले पाक के माथे पर आया पसीना
लखनऊ। बीते 22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 26 पर्यटकों के सीने में गोलियों की बौछार कर बेखौफ आतंकियों मौत की नींद सुला दिया था। यह घटना मामूली नहीं थी जिसको लेकर पूरे देश व प्रदेश में हाहाकार मचा हुआ था कि आखिर कब उन परिवारों को इंसाफ मिलेगा। इसी चीख-पुकार के बीच बुधवार सुबह तड़के सीमा पर तैनात भारतीय सेना के जवानों ने ऑपरेशन सिंदूर के पाकिस्तान में घुसकर ईंट का जवाब पत्थर से दिया।
बहादुर भारतीय सेना के जवानों ने आतंकी संगठन के नौ ठिकानों पर हमला कर तबाह कर दिया और इस कार्रवाई में करीब सौ से अधिक आतंकी ढ़ेर हो गए। खास बात यह भी है कि आतंक का पर्याय बना हाफिज सईद का भी नापाक किला ढह गया।
बताया जा रहा है कि ऑपरेशन सिंदूर इस लिए रखा गया था कि जिन महिलाओं के घरवालों को पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकियों ने हत्या कर दी थी।
बहावलपुर में लश्कर – ए – तैयबा का मुख्यालय तबाह
पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सेना द्वारा बुधवार सुबह तड़के पाकिस्तान के बहावलपुर में लश्करे -ए-तैयबा के मुख्यालय पर ताबड़तोड़ चार मिसाइल दागी। हालांकि अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि लश्कर ए तैयबा संगठन का सरगना भी हमले में मर गया है या नहीं।
,,, वीर अब्दुल हमीद की तरह अब सोफिया कुरैशी ने बढ़ाया भारत का मान,,,
सनद रहे कि वर्ष 1965 में वीर अब्दुल हमीद ने भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान आठ पाकिस्तानी पैटन टैंकों को अपनी आरसीएल गन से नष्ट किया था। उन्होंने सितंबर 1965 को उत्तर प्रदेश की लड़ाई में आठ पाकिस्तानी टैंक नष्ट किए थे जबकि नौवें टैंक को नष्ट करते हुए युद्ध में शहीद हो गए।
ठीक इसी तर्ज पर पहलगाम हमले का बदला लेते गुजरात की रहने वाली कर्नल सोफिया कुरैशी बुधवार सुबह तड़के पाकिस्तान के कई आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की और इस मिशन में कामयाब होकर भारत का मान बढ़ाया। कर्नल सोफिया कुरैशी ने बेहद खुफिया तरीके से आगे बढ़ते हुए आतंकी संगठन ठिकानों को तबाह करने में कामयाबी हासिल की। यही नहीं सोफिया कुरैशी के साथ विंग कमांडर व्योमिका सिंह इन दोनों महिलाओं ने जांबाजी दिखाते हुए शक्ति का परचम लहराया।
बताया जा रहा है कि सोफिया कुरैशी भारतीय सेना की वो शख्शियत हैं जिन्होंने इंटरनेशनल मिलिट्री एक्सरसाइज फोर्स 18 में भारत की अगुवाई की। कर्नल सोफिया कुरैशी की बहादुरी का परचम आज पूरे देश व प्रदेश में लहर रहा है।
वायरल हुई एक वीडियो में सोफिया कुरैशी ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर को कामयाब बनाने के लिए उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और आतंकी इरादों को कुचलते हुए कामयाबी हासिल की।
बताया जा रहा है कि लेफ्टिनेंट कर्नल सोफिया कुरैशी भारतीय सेना की एक वरिष्ठ अफसर है जिन्होंने इतिहास रचते हुए भारतीय सेना की ओर से किसी अंतरराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास की कमान संभालने वाली पहली महिला अफसर बनने का गौरव हासिल किया। सोफिया कुरैशी गुजरात राज्य के वडोदरा शहर की रहने वाली हैं।