अमेठी के सत्थिन चौराहे स्थित हनुमान मंदिर पर बड़े मंगल के अवसर पर भंडारे का आयोजन किया गया। बाल किशोर शर्मा के नेतृत्व में आयोजित इस भंडारे में सुबह 10 बजे से शाम तक प्रसाद वितरण का कार्यक्रम चला।
भंडारे में क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। चौराहे से गुजरने वाले दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को भी रोककर प्रसाद वितरण किया गया। श्रद्धालुओं ने हनुमान जी के भजन-कीर्तन किए और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।
आयोजन में प्रधान प्रत्याशी वरुण भदौरिया , मोटर मिस्त्री फिरोज खान प्रधान सत्थिन मोहम्मद इफ्तिखार, समाजसेवी सोहराब खान, विनोद सिंह और खुर्शीद अहमद समेत कई गणमान्य लोग शामिल हुए। व्यापारियों और टैक्सी स्टैंड के चालकों ने भी कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया।
बाल किशोर शर्मा ने कहा कि इस तरह के आयोजन से क्षेत्र में आपसी प्रेम और सौहार्द बढ़ता है। बच्चों ने भी भंडारे का खूब आनंद लिया। कार्यक्रम में पत्रकार दुर्गेश शर्मा, बीडीसी इसरार कुरैशी, पोस्टमास्टर पंकज सिंह समेत स्थानीय व्यापारी और ग्रामीण मौजू द रहे।