बेरहम पत्नी: गहरी नींद में सो रहे पति की आंख में पहले झोंकी मिर्ची उसके बाद धारदार हथियार से नाजुक अंग को काटकर कर दिया अलग
अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर
घटना को अंजाम देने के बाद भाग रही पत्नी को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है
लखनऊ। आखिर समाज किधर जा रहा है किस पर भरोसा करे कोई जब अपने ही अपनों के बन रहे दुश्मन। अमेठी जिले के जगदीशपुर क्षेत्र स्थित मैगलगंज कचनाव गांव में रविवार सुबह एक ऐसा मामला सामने आया है कि सुनकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे।
घरेलू विवाद के चलते नाराज एक कलयुगी पत्नी ने पहले अपने पति को कोई नशीला पदार्थ खिलाया, गहरी नींद में फिर आंख में मिर्च पाउडर झोंककर धारदार हथियार से हमला नाजुक अंग को काटकर सनसनी फैला दी।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस आनन-फानन में घरवालों की मदद से घायल को अस्पताल भिजवाया, जहां से उसे गंभीर हालत देख रायबरेली रेफर कर दिया। पुलिस ने हमलावर पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
,,, पूरे घटनाक्रम पर एक नजर,,,
जानकारी के मुताबिक अमेठी जिले के जगदीशपुर क्षेत्र स्थित मैगलगंज कचनाव गांव निवासी 37 वर्षीय अंसार घर में हारीमऊ गांव निवासी दूसरी पत्नी नाजनी के साथ सो रहा था। बताया जा रहा है कि रविवार सुबह तड़के करीब तीन बजे नाजनी ने पहले पति की आंख में मिर्ची पाउडर झोंकी फिर धारदार हथियार से हमला कई वार किए। इस दौरान उसका नाजुक अंग भी काट दिया। उसकी चीख-पुकार सुनकर घरवाले पहुंचे तो आरोपी पत्नी कमरे से निकलकर भाग गई।भाई सूफियान के मुताबिक अंसार की पहली शादी 14 वर्ष पहले अयोध्या जिले के इटौंजा निवासी शब्तुन से हुई थी, लेकिन संतान न होने पर आठ माह पूर्व नाजनी से दूसरी शादी की। दूसरी पत्नी आए दिन धमकी देती थी। शनिवार रात भी दोनों के बीच विवाद हुआ था। दूसरी पत्नी की धमकी के खौफ के चलते अंसार देर रात तक जागता रहा, लेकिन सोने के बाद वारदात हो गई।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस घरवालों की मदद अस्पताल भिजवाया।
जहां डॉक्टरों ने हालत देख रायबरेली के लिए रेफर कर दिया।
अमेठी के जगदीश पुर पुलिस ने बताया कि घायल के भाई की तहरीर पर पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी को 4 घण्टे में हिरासत में लेकर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया हैं।