पर्ची काउंटर की अवस्था से मरीज परेशान!-घंटो लाइन में लगा रहना पड़ता है- मरीज

सीएससी अधीक्षक से शिकायत के बावजूद भी नहीं हो रहा सुधार

 

अमेठी जिले के मुसाफिरखाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जो सुल्तानपुर अमेठी का बॉर्डर है यहां पर अमेठी जिले के साथ-साथ सुल्तानपुर जिले से लगने वाले बॉर्डर गांव के हजारों की संख्या में मरीज आते हैं सुलतानपुर जिले में बॉर्डर वाला इलाका अलीगंज बाजार पड़ता है यहां सी एच सी न होने के कारण यहाँ के मरीज को मुसाफिरखाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आना पड़ता है जिससे यहां अच्छी खासी भीड़ होती है। इस केंद्र पर पंजीकरण ऑनलाइन होता है जिस कारण मरीज को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अलीगंज निवासी अंकित कुमार कसौधन ने बताया कि मैं अपने पिताजी का दवा करवाने के लिए मुसाफिरखाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आया हुआ हूँ, लेकिन यहां नेटवर्क प्रॉब्लम के कारण रजिस्ट्रेशन में काफी समय लगता है मरीज की हालत गंभीर है डॉक्टर का कहना है जब तक पंजीकरण नहीं होगा तब तक मरीज को किसी भी तरह का उपचार नहीं किया जाएगा, यह प्रतिदिन का हाल है यहां नेटवर्क प्रॉब्लम होने से मैरिज या मरीज के तामीरदारों को घंटा लाइन में लगना पड़ता है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक से बार-बार आग्रह करने पर भी किसी भी प्रकार की व्यवस्था नहीं कर रहे हैं जिससे मरीजों को सुविधा मिल सके सैकड़ो मरीज ने सी एम ओ अमेठी से गुहार लगाया कि मुसाफिरखाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचकर वहां की व्यवस्था को ठीक किया जाए जिससे मरीजों का उपचार आसानी से हो सके।