अमेठी के मोहिउद्दीनपुर की वंशिका सिंह को किंग्स कॉलेज लंदन में मिला एडमिशन।
अमेठी के मोहिउद्दीनपुर गांव से एक सफलता की कहानी सामने आई है। राष्ट्रपति वीरता पदक विजेता इंस्पेक्टर विजय सिंह भदोरिया की पौत्री वंशिका सिंह ने प्रतिष्ठित किंग्स कॉलेज लंदन में प्रवेश हासिल किया है।वंशिका सिंह के पिता भी मर्चेंट नेवी में कैप्टन के पद पर तैनात हैं। तो उनके बाबा की बात की जाए तो ईमानदार इंस्पेक्टर के रूप में जानेजाते थे। वो अपनी ईमानदारी व कर्तव्य पालन के प्रति सजग रहने के कारण 57 थानों पर कोतवाल के रूप में सेवा दे चुके हैं।
वंशिका की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र सहित पूरे उत्तर प्रदेश में में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोग बड़ी संख्या में भदौरिया परिवार के घर पहुंच रहे हैं। वे मिठाइयां और उपहार लेकर वंशिका और उनके परिवार को बधाई दे रहे हैं।
इस उपलब्धि से मोहिउद्दीनपुर गांव का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंचा है। वंशिका की सफलता ग्रामीण क्षेत्र की छात्राओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है।