जगदीशपुर: में पूर्व सांसद केंद्रीय मंत्री स्मृति का फूल मालाओ से हुआ भव्य स्वागत। राजेश विक्रम सिंह

अमेठी। पूर्व सांसद स्मृति ईरानी का फूल मालाओ द्वारा भव्य स्वागत किया गया ।विकास खंड के अंतर्गत जगदीशपुर स्थित पुलिस बूथ चैराहा पर जगदीशपुर में ब्लाक प्रमुख राजेश विक्रम सिंह पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता ने दीदी स्मृति इरानी को फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत सत्कार किया ।इस दौरान स्मृति ईरानी न उपस्थित लोगो को बधाई देते हुए कहा कि आने वाले चुनाव को मद्देनजर रखते हुए सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारीगण संगठित होकर पार्टी को मजबूत बनाने में जुट जाए।मेरा संकल्प है जिसकी जितनी संख्या भारी उसकी उतनी हिस्सेदारी जनगणना कराकर उनको मिलनी चाहिए एव दोहरी शिक्षा नीति समाप्त होकर एक ही विद्यालय मे गरीब अमीर सभी छात्रो को एक समान शिक्षा मिलनी चाहिए तभी हमारे देश की गरीबी दूर होकर भ्रष्टाचार पर अंकुश लग सकता है ।इस दौरानब्लाक प्रमुख राजेश विक्रम सिंह, गौरव सिंह,मान सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष दुर्गश तिवारी समेत आदि लोग मौजूद रहे।