अमेठी में पोस्टर फाड़ने की घटना, सुरजीत यादव ने दिया करारा जवाब, विकास की राह नहीं रुकेगी, अराजक तत्वों को मिली चेतावनी।

अमेठी में पोस्टर फाड़ने की घटना ने पकड़ी राजनीतिक मोड़।

 

 

शुकुल बाजार। अमेठी के इक्काताजपुर में ग्राम पंचायत चुनाव आने से पहले पोस्टर फाड़ने की घटना ने तूल पकड़ लिया है। समजसेवी सुरजीत यादव के समर्थन मे लगाए गए पोस्टर व होर्डिंग को कुछ अराजक तत्वों ने फाड़ दिए, जिससे इलाके में आक्रोश फैल गया। सुरजीत यादव ने इस घटना पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि विकास की रफ्तार अराजक तत्वों के प्रतिक्रिया से रुकने वाली नहीं है। ग्रामीण श्याम लाल, जय सिंह यादव, प्रदीप यादव, शिव प्रसाद तिवारी, सुरेन्द्र कुमार दुवे आदि स्थानीय लोगों का कहना है कि सुरजीत यादव ने ग्राम पंचायत में विकास, स्वच्छता और एकता की पहचान बनाई है, जिससे उनकी लोकप्रियता बढ़ रही है। पोस्टर पर राम चरित मानस की चौपाई और बधाई का संदेश लिखा था, जिसे फाड़कर अराजक तत्वों ने अपनी ओछी मानसिकता का परिचय दिया है। जिसने गांव के विकास के लिए इतना काम किया, उसके खिलाफ साजिश करना शर्मनाक है। ग्रामीणों ने आगे कहते हुए चेतावनी दी है कि अब पंचायत की जनता चुप नहीं बैठेगी और होर्डिंग व पोस्टर फाड़ने वालों का हिसाब अपने तरीके से करेगी।जानकारों का मानना है कि यह घटना ग्राम पंचायत की राजनीति में बढ़ते प्रभाव से घबराए विरोधियों की खिसियाहट है। पंचायत में पारदर्शिता, ईमानदारी और विकास का माहौल बनाया है, जिससे पुराने चेहरे असहज हैं। ग्राम पंचायत की जनता सब देख रही है और सच्चाई की जीत हमेशा होती है। कई युवाओं ने सोशल मीडिया पर लिखा कि पोस्टर फाड़ने वाले सुन लें, विचार नहीं फाड़ सकते, विकास की आवाज़ नहीं दबा सकते।फिर हाल कुछ भी हो पोस्टर और होर्डिंग फाड़ने से इक्कताजपुर की राजनीत एक बार फिर जनपद मे सुर्खियों मे दिखाई पड़ने लगी हैं। इक्कताजपुर पिछले कई वर्षो से ग्राम पंचायत मे दो गुटों की रंजिश की वज़ह से पिछले करीब दो पंचवार्षीय मे जनपद अमेठी मे सुर्खियों मे रहा हैं। फिर हाल इस बार समाज सेवी के पोस्टर व होर्डिंग फाडे जाने के बाद मामला तूल पकड़ता नजर आ रहा हैं। पुरे मामले पर बाजार शुकुल थाना प्रभारी नें बताया की मामला संज्ञान मे हैं अभी तक किसी नें उक्त मामले मे तहरीर नहीं दी हैं तहरीर मिलते ही अवश्यक विधिक कार्यवाही की जाएगी।