मोहिउद्दीनपुर में एक वर्ष की साझेदारी पूरी होने पर अमूल डेयरी ने किसानों को दिया दिवाली उपहार।

अमेठी के मोहिउद्दीनपुर ग्राम सभा में अमूल डेयरी ने अपने किसानों को दीपावली का उपहार दिया। यह आयोजन डेयरी के एक वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में किया गया। इस अवसर पर अमूल डेयरी के उदय प्रताप सिंह, सहयोगी अधिकारी एम.पी.ओ. बृजपाल सिंह, फील्ड सुपरवाइजर शक्ति सिंह और सचिव अशोक सिंह उपस्थित रहे। ग्राम प्रधान पारसनाथ पासी भी कार्यक्रम में मौजूद थे।कार्यक्रम के दौरान, बड़े दुग्ध उत्पादक किसानों रामकरण, अतीक और राहुल को 10 लीटर की बाल्टी उपहार स्वरूप प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त, लखनऊ स्थित संस्थान द्वारा किसानों के खातों में 5 प्रतिशत अतिरिक्त बोनस भी दिया जाएगा।छोटे किसानों को 5 लीटर का डोलू (कंटेनर) भेंट किया गया। इनमें भागीरथी, वरुण भदौरिया, अंकित सिंह, दया शंकर त्रिवेदी, राजकुमार मिश्रा, जिंतुल निशा, नंदलाल, अमीर हसन, फरीद, साह मोहम्मद, सब्बीर, अकबर, रईस, अता हुसैन, निसार अहमद, उर्मिला, रामबहादुर, राजेश यादव, राम कुमार, दीपक, वीरेंद्र यादव, अजय यादव, रामबरन, राम सुधारे, देव प्रताप, प्रियांशु, हौशीला, रामप्रसाद, गंगा प्रसाद, अंश यादव, राम मिलन, माता प्रसाद और शोभनाथ शामिल थे। समरजीत यादव और राम शरण को भी 5 लीटर के डोलू मिले।वहीं, कल्लू, अंसार, माताफेर, राम भारत, गायनाथ, आकाश यादव, अकरम, जगदीश कोरी, सरवर, जगन्नाथ, रमा शंकर, सुमित, छेदी लाल, रमजान, विक्रम यादव, मुख्तार अहमद, रामसिंह, सोनापति, रामसुमन, लल्लन और रामप्रसाद सहित अन्य किसानों को 2 लीटर के कंटेनर दिए गए।