लखनऊ, वाराणसी और प्रयागराज जिले से तीन तस्कर गिरफ्तार
पकड़े गए ड्रग्स सप्लायरों के पास से 505 ग्राम अवैध हेरोइन, तीन हजार 155 रुपए की नकदी, दो किलो 500 ग्राम अवैध चरस, 1040 रुपए की नकदी, 275 ग्राम अवैध हेरोइन व 2, 4,790 रुपए की नकदी बरामद
लखनऊ। सूबे में जगह-जगह आतंक का पर्याय बने अवैध मादक पदार्थों की सप्लाई करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सीओ ऑपरेशन एएनटीएफ डॉ बीनू सिंह के नेतृत्व में एएनटीएफ यूनिट लखनऊ, एएनटीएफ यूनिट वाराणसी व एएनटीएफ यूनिट प्रयागराज की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन तस्करों को धरदबोचा। पकड़े गए तस्करों के पास से करीब एक करोड़ एक लाख 65 हजार रुपए कीमत की हेरोइन व चरस बरामद हुई है।बताते चलें कि एएनटीएफ यूनिट लखनऊ के प्रभारी दर्शन यादव के नेतृत्व में पीजीआई थाना क्षेत्र के तेलीबाग स्थित वृंदावन कालोनी के पास से वृंदावन कालोनी निवासी पवन कुमार सिंह को दबोचा है। एएनटीएफ के मुताबिक पकड़े गए तस्कर के पास से 505 ग्राम अवैध हेरोइन, एक मोबाइल फोन व 3,155 रुपए की नकदी बरामद हुई है। बरामद अवैध हेरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक करोड़ एक लाख रुपए बताई जा रही है।जबकि एएनटीएफ यूनिट वाराणसी के प्रभारी वाराणसी जिले के भेलूपुर थाना क्षेत्र से मधुबनी बिहार निवासी विनोद कुमार गुप्ता को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर के पास से दो किलो 500 ग्राम अवैध चरस, एक स्कूटी, एक मोबाइल फोन व 1040 रुपए की नकदी बरामद हुई है। बरामद चरस की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में सात लाख रुपए आंकी जा रही है। इसके अलावा एएनटीएफ यूनिट प्रयागराज के प्रभारी सत्येंद्र प्रधान की टीम ने प्रयागराज जिले के कर्नलगंज थाना क्षेत्र स्थित ढरहरिया के पास से झोपड़पट्टी थाना दारागंज प्रयागराज निवासी धर्मेन्द्र पटेल को गिरफ्तार किया है। एएनटीएफ के मुताबिक पकड़े गए तस्कर के पास से 275 ग्राम अवैध हेरोइन, 2,4,790 रुपए की नकदी बरामद हुई है। बताया जा रहा है कि बरामद अवैध हेरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 55 लाख रुपए के करीब बताई जा रही।