मिल्कीपुर अयोध्या – गौरीगंज से सपा के बागी विधायक राकेश प्रताप सिंह की अगुवाई में अयोध्याधाम…
Category: धर्म/आध्यात्म
सपा के बागी विधायक ने निकाली पदयात्रा,हजारों लोगों के साथ अयोध्या हुए रवाना।
उत्तर प्रदेश के अमेठी की गौरीगंज विधानसभा के समाजवादी पार्टी के बागी विधायक राकेश प्रताप सिंह…
दीपोत्सव के अवसर पर अयोध्या पहुंचे सीएम योगी,संबोधन में कही ये बातें
अयोध्या।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दीपोत्सव के अवसर पर आज रामनगरी अयोध्या पहुंचे हैं।सीएम योगी ने भगवान राम…
योगी सरकार काशी की देव दीपावली को बनाएगी यादगार,लेजर फायर और क्रैकर शो का होगा आयोजन।
वाराणसी।विश्व विख्यात देवाधिदेव महादेव की नगरी काशी की देव दीपावली को देखने आने वाले देशी और…
सीएम योगी दीपोत्सव पर रामनगरी में बिताएंगे रात,भव्य राम मंदिर में बेहद खास होगा उत्सव
अयोध्या।रामनगरी अयोध्या में भव्य राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहला दीपोत्सव इस…
पुष्पक विमान से भगवान राम और सीता का होगा आगमन, 28 लाख दीयों से जगमगाएगी रामनगरी,खास होगी रामलला की पहली दीपावली
अयोध्या।रामनगरी अयोध्या में इस बार दीपोत्सव बेहद खास होगा।भव्य राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा…
आज का राशिफल
20 अक्टूबर 2024, रविवार मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज…
सुहागिनों का महापर्व करवा चौथ व्रत आज
सुहागिन महिलाओं का पर्व करवा चौथ रविवार को है, यह कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की…
प्रार्थना सभा बता कर चल रहा था धर्मांतरण ,मौके से मिलीं ईसाई धर्म संबंधी पुस्तकें और प्रचार सामग्री, 3 लोगों के खिलाफ कार्यवाही प्रचलित
अमेठी के बाजार शुकुल थाना क्षेत्र में प्रार्थना सभा की आड़ में चल रहे धर्मांतरण कराने…
चार पीढ़ियों से ये मुस्लिम परिवार बना रहा रावण का पुतला,कलाकारी के लोग हैं दीवाने
अलीगढ़।असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक दशहरे की देश में धूम है।पूरे देश में बड़े ही धूम-धाम से दशहरा मनाया जाता है।लंकापति रावण को दसवीं के दिन मृत्युदंड दिया गया था। पुरानी परंपरा को जीवंत रखते हुए लोग नवरात्रि के बाद दशहरे का पर्व मनाते हैं।उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में भी इसका खास असर देखने को मिल रहा है।दशहरे के दिन रावण के पुतले को दहन करने की तैयारी एक महीने पहले से चल रही है। 10 सितंबर से रावण के पुतले को बनाने की तैयारी यहां शुरू की गई थी।कारीगरों द्वारा रावण के पुतले को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
चार पीढ़ियों से बना रहे हैं रावण का पुतला
मुख्य कारीगर मोहम्मद अशफाक हर साल अलीगढ़ के नुमाइश ग्राउंड में रावण के पुतले को बनाने के लिए आते हैं। पिछली चार पीढ़ियों से अशफाक का परिवार यहां रावण का पुतला बनाता आ रहा है।पिछले 40 सालों से अशफाक खुद रावण का पुतला बनाते आ रहे हैं।सर साल अशफाक द्वारा बनाया गया रावण का पुतला अलग छाप छोड़ जाता है और लोग दीवाने हो जाते हैं।इस बार भी अशफाक द्वारा 65 फीट का रावण का पुतला बनाया गया है।वहीं मेघनाथ और कुंभकरण का भी 60 फीट के पुतला बनाया गया है।कड़ी मेहनत और मशक्कत से दिन-रात रावण के पुतले बनाने की तैयारी चल रही है। 15 कारीगर रावण के पुतले को बनाने में जुटे हुए हैं।
रावण के पुतले में लगाए जाएंगे 600 पटाखे
मोहम्मद अशफाक ने बताया कि इस बार रावण के पुतले में जान डालने का काम किया जाएगा।रावण के सिर के ऊपर लगने वाली छतरी घूमेगी और रावण के मुंह से चिल्लाहट की आवाज निकलेगी।साथ ही रावण की आंख से आंसू भी निकलेंगे।रावण के पुतले में 600 पटाखे लगाए जाएंगे,जिसमें सिर पर 50 पटाखे लगाने की योजना है।अशफाक ने बताया कि हर साल पुतले में कुछ अलग करने की कोशिश की जाती है।इस बार भी तीन खास काम किए जा जा रहे है।पुतला दहन आकर्षक दिखे इसके लिए तैयारी की जा रही है।
बता दें कि अलीगढ़ के नुमाइश ग्राउंड में 40 साल से रावण के पुतले को बनाने वाले मोहम्मद अशफाक बुलंदशहर जिले के दानपुर के रहने वाले हैं।अशफाक का बेटा शकील अब अशफाक के कार्यो को आगे बढ़ा रहा है।अशफाक को इस कार्य से गर्व महसूस होता है।