राहुल ने अपनी अमेठी को भारत का पहला विमानन विश्वविद्यालय दिया

राहुल ने अपनी अमेठी को भारत का पहला विमानन विश्वविद्यालय दिया

राजीव गांधी राष्ट्रीय विमानन विश्वविद्यालय के प्रथम दीक्षांत समारोह में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी एवं स्थानीय सांसद  किशोरीलाल शर्मा जी के प्रोटोकाल का सुनियोजित अनादर की जानकारी मिलते ही अमेठी कांग्रेसजनों में बड़ा आक्रोष है।राजीव गांधी राष्ट्रीय विमानन विश्वविद्यालय की स्थापना 2013 में राहुल गांधी जी ने सदन से पास कराकर, अमेठी सहित देश-प्रदेश एवं बड़े उद्योगों को अमेठी से सीधे जोड़ने का एक विशाल संस्थान स्थापित कराने का शुभारम्भ किया।अभी बीते कुछ माह पहले ही अमेठी सांसद  किशोरीलाल शर्मा ने सदन में विमानन विश्वविद्यालय के मुद्दे को उठाया, तो संस्थान के कार्य में बड़ी प्रगति हुई। नये VC की नियुक्ति भी तत्काल कर दी गयी.केन्द्र सरकार का अमेठी जनमानस के प्रति लगातार सौतेले व्यवहार से संस्थान के जिम्मेदार अधिकारी भी दीक्षांत समारोह में नेता प्रतिपक्ष व स्थानीय सांसद के प्रोटोकाल का पालन न करके, सांसद ही नहीं बल्कि अमेठी के जन-जन का अपमान किया है।यह जानकारी मिलते ही सांसद अमेठी कार्यालय प्रभारी, बृजेश तिवारी ने जब विमानन विश्वविद्यालय के जिम्मेदार अधिकारियों से सम्पर्क किया, तो उन्होंने बताया कि नेता प्रतिपक्ष व स्थानीय सांसद को कार्यक्रम मंच पर जगह नहीं है, वे प्रथम पंक्ति में बैठ सकते हैं। ऐसे संवैधानिक प्रोटोकाल असंज्ञीय अधिकारियों पर उचित कार्यवाही हो, क्योंकि नेता प्रतिपक्ष एवं स्थानीय सांसद के गरिमा की अवहेलना अति निंदनीय है।इन्दिरा गांधी उड़ान अकादमी फुरसतगंज के सिल्वर जुबली कार्यक्रम के दौरान 2011 में स्थानीय सांसद रहे  राहुल गांधी विमानन विश्वविद्यालय बनवाने की बात कही थी। इसका 2013 में शिलान्यास हुआ था ।केन्द्र सरकार के इशारे पर इस घिनौने कृत्य से अमेठी जनमानस अपने को अपमानित महसूस कर रहा है। अमेठी की सम्मानित जनता के साथ-साथ प्रबुद्धजनों एवं सामाजिक संगठनों में संस्थान के प्रति काफी रोष है।