सिर्फ 13 घंटे में पहुंच जाएंगे कश्मीर, इस महीने शुरू हो सकती है दिल्ली से श्रीनगर तक सीधी वंदे भारत ट्रेन

सिर्फ 13 घंटे में पहुंच जाएंगे कश्मीर, इस महीने शुरू हो सकती है दिल्ली से श्रीनगर तक सीधी वंदे भारत ट्रेन

 

कश्मीर घाटी के लिए जल्द ही दिल्ली से सीधी ट्रेन कनेक्टिविटी मिलने वाली है। जी हां, कश्मीर और दिल्ली के बीच सीधी ट्रेन सेवा की शुरुआत अगले महीने जनवरी 2024 में होने की उम्मीद है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले महीने उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक (USBRL) परियोजना के 272 किमी लंबे ट्रैक के अंतिम 17 किमी के हिस्से का उद्घाटन कर सकते हैं। यह हिस्सा रियासी और कटरा के बीच का है। बताया जा रहा है कि इस रूट पर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाई जाएगी। दिल्ली से चलने वाली यह ट्रेन 800 किमी की दूरी को 13 घंटे से भी कम समय में पूरा करेगी।इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, USBRL परियोजना के तहत कटरा और संगलदान के बीच 62 किमी लंबे ट्रैक का निर्माण किया जा रहा है, जिसमें से 45 किमी का काम पूरा हो चुका है। रियासी और संगलदान के बीच ट्रायल रन भी जारी है। इस रूट पर ही दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे पुल है। यह पुल चिनाब नदी पर स्थित है।रियासी और कटरा के बीच शेष 17 किमी हिस्से पर चार स्टेशन हैं और T33 सुरंग का काम एडवांस स्टेज में है। यह खंड 20 दिसंबर तक ट्रायल रन के लिए तैयार हो जाएगा। रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने पिछले महीने निरीक्षण के दौरान कहा था, “प्रधानमंत्री के समय मिलने पर जनवरी में उद्घाटन हो सकता है।”