गौसिया मस्जिद कमेटी द्वारा किया गया रोज़ा इफ्तार का एहतमाम।

अमेठी-जगदीशपुर ग्रामसभा चांदगढ़ की नई गौसिया मस्जिद कमेटी द्वारा रोज़ा इफ्तार का करवाया गया बेहतरीन एहतमाम।हाजी मोहम्मद नफीस (शाह एजेंसी) तथा दीगर कमेटी सदस्यों की देख-रेख में तामीर हुई चांदगढ़ गौसिया मस्जिद कमेटी द्वारा 25 रमज़ान शरीफ़ को रोज़ा इफ्तार का एहतमाम किया गया।रोजदारों ने एक साथ खजूर और पानी से अपना रोज़ा खोला तथा सभी रोजदारों ने हाफिज अज़हर की इमामत में मगरीब की नमाज़ अदा की।इफ्तार पार्टी के दौरान सभी अतिथियों तथा स्थानीय लोगों ने एक साथ रोज़ा इफ्तार कर रमज़ान के पाक महीने की बरकतों, रहमतों व आपसी भाईचारे का संदेश दिया।इस मौके पर अजहर हुसैन हादी, मोहम्मद अनवार, युवा नेता असद, सोहराब, कारी अब्दुल हई, बीबीसी जावेद अहमद, मोहम्मद नदीम अशर्फी, मोहम्मद फहीम अशर्फी आदि काफी संख्या में लोग शामिल रहे।