बाइक सवार बदमाशों नें टेंट व्यवसाई से 3 लाख 35 हजार लूटकर फरार

टेंट व्यापारी से पहले पूछा पता,फिर तान दिया तमंचा अमेठी। जनपद में अपराधियों के हौसले बुलंद…

कौन है ये शेर आईपीएस अफसर,बहराइच पहुंचते ही देखकर भागे उपद्रवी,रिकॉर्ड जानकर चौंक जाएंगे।

बहराइच।उत्तर प्रदेश के बहराइच में हिंसा भड़कने के बाद उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) के…

युवती को कोटा एक्सप्रेस से किया अगवा,गैंगरेप के बाद नेशनल हाईवे पर फेंका

इटावा।उत्तर प्रदेश के इटावा में चलती ट्रेन से युवती को अगवा कर गैंगरेप का मामला सामने…

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के मास्टरमाइंड को था गैंगेस्टर बनने का शौक,लिखा- यार तेरा गैंगस्टर है जानी

लखनऊ। एनसीपी नेता मुंबई के बांद्रा से तीन बार विधायक रहे बाबा सिद्दीकी हत्याकांड का तार से उत्तर प्रदेश से जुड़ चुका है।बहराइच जिले के गंडारा गांव का रहने वाला शिवकुमार गौतम बाबा सिद्दीकी हत्याकांड का मास्टरमाइंड है।शिवकुमार ही पूरी प्लानिंग की लीड कर रहा था।शिवकुमार की इंस्टा प्रोफाइल भी सामने आई है।वैसे तो प्रोफाइल एक साधारण व्यक्ति का लग रहा है,लेकिन हत्या को अंजाम देने से ठीक 80 दिन पहले शिवकुमार ने एक पोस्ट शेयर किया है,जिसमें शिवकुमार ग्रे कलर की चेक्ड शर्ट और नीली डेनिम जींस पहने हुए है और एक काले रंग की टीवीएस रेडर मोटरसाइकिल के साथ पोज देते हुए नजर आ रहा है।फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है यार तेरा गैंगस्टर है जानी।बाबा सिद्दीकी की हत्या से ठीक 80 दिन पहले तीन आरोपियों में से एक शिवकुमार गौतम विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर अपनी स्व-घोषित गैंगस्टर स्थिति का दिखावा कर रहा था। फिलहाल शिवकुमार फरार चल रहा है।मुंबई क्राइम ब्रांच के डीसीपी दत्ता नलवाडे ने रविवार को घोषणा की कि तीन आरोपियों,गुरमेल बलजीत सिंह,धर्मराज राजेश कश्यप और शिवकुमार गौतम ने गोली चलाने से पहले बाबा सिद्दीकी पर मिर्च स्प्रे का इस्तेमाल किया था।229 फॉलोअर्स के साथ और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित 49 अकाउंट्स को फॉलो करते हुए आरोपी शिवकुमार गौतम ने 33 पोस्ट किए थे,जिसमें अक्सर खुद को एक गैंगस्टर के तौर पर दिखाता था। शिवकुमार फिल्म वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई के वॉयस-ओवर का इस्तेमाल करते हुए कहा कि ये उम्र सुधरने का नहीं बिगड़ने की है।मुश्किल तो ये है की मैं अभी ठीक तरह से बिगड़ा भी नहीं।यही नहीं भोजपुरी गाने का भी इस्तेमाल करते हुए एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें शिवकुमार खुद को खलनायक साबित करने की कोशिश कर रहा है।शिवकुमार गौतम की मां सुमन का कहना कि अप्रैल 2024 के आसपास शिवकुमार एक स्क्रैप यार्ड में काम करने के लिए पुणे के लिए रवाना हुआ था।हालांकि 10 अप्रैल को आरोपी शिवकुमार के इंस्टाग्राम पोस्ट से पता चला कि वह एक गोदाम में काम करता था,जहां वह ऑनलाइन ऑर्डर पैक करता था और भेजता था।बता दें की राजधानी लखनऊ से 92 किलोमीटर और मुंबई के बांद्रा पूर्व से गंडारा गांव की 1,441 किलोमीटर की दूरी है।

RSS की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की मथुरा में होगी बैठक, 25 और 26 अक्टूबर को होगा मंथन

मथुरा।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल बैठक 25 और 26 अक्टूबर को कान्हा की…

चार पीढ़ियों से ये मुस्लिम परिवार बना रहा रावण का पुतला,कलाकारी के लोग हैं दीवाने

अलीगढ़।असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक दशहरे की देश में धूम है।पूरे देश में बड़े ही धूम-धाम से दशहरा मनाया जाता है।लंकापति रावण को दसवीं के दिन मृत्युदंड दिया गया था। पुरानी परंपरा को जीवंत रखते हुए लोग नवरात्रि के बाद दशहरे का पर्व मनाते हैं।उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में भी इसका खास असर देखने को मिल रहा है।दशहरे के दिन रावण के पुतले को दहन करने की तैयारी एक महीने पहले से चल रही है। 10 सितंबर से रावण के पुतले को बनाने की तैयारी यहां शुरू की गई थी।कारीगरों द्वारा रावण के पुतले को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

चार पीढ़ियों से बना रहे हैं रावण का पुतला

मुख्य कारीगर मोहम्मद अशफाक हर साल अलीगढ़ के नुमाइश ग्राउंड में रावण के पुतले को बनाने के लिए आते हैं। पिछली चार पीढ़ियों से अशफाक का परिवार यहां रावण का पुतला बनाता आ रहा है।पिछले 40 सालों से अशफाक खुद रावण का पुतला बनाते आ रहे हैं।सर साल अशफाक द्वारा बनाया गया रावण का पुतला अलग छाप छोड़ जाता है और लोग दीवाने हो जाते हैं।इस बार भी अशफाक द्वारा 65 फीट का रावण का पुतला बनाया गया है।वहीं मेघनाथ और कुंभकरण का भी 60 फीट के पुतला बनाया गया है।कड़ी मेहनत और मशक्कत से दिन-रात रावण के पुतले बनाने की तैयारी चल रही है। 15 कारीगर रावण के पुतले को बनाने में जुटे हुए हैं।

रावण के पुतले में लगाए जाएंगे 600 पटाखे

मोहम्मद अशफाक ने बताया कि इस बार रावण के पुतले में जान डालने का काम किया जाएगा।रावण के सिर के ऊपर लगने वाली छतरी घूमेगी और रावण के मुंह से चिल्लाहट की आवाज निकलेगी।साथ ही रावण की आंख से आंसू भी निकलेंगे।रावण के पुतले में 600 पटाखे लगाए जाएंगे,जिसमें सिर पर 50 पटाखे लगाने की योजना है।अशफाक ने बताया कि हर साल पुतले में कुछ अलग करने की कोशिश की जाती है।इस बार भी तीन खास काम किए जा जा रहे है।पुतला दहन आकर्षक दिखे इसके लिए तैयारी की जा रही है।

बता दें कि अलीगढ़ के नुमाइश ग्राउंड में 40 साल से रावण के पुतले को बनाने वाले मोहम्मद अशफाक बुलंदशहर जिले के दानपुर के रहने वाले हैं।अशफाक का बेटा शकील अब अशफाक के कार्यो को आगे बढ़ा रहा है।अशफाक को इस कार्य से गर्व महसूस होता है।

परतोष पुलिस चौकी पर सीओ अखिलेश वर्मा ने किया पौधरोपण।

मुंशीगंज (अमेठी)  सीओ बोले हर व्यक्ति को पौधा लगाना चाहिए. पर्यावरण संरक्षण व स्वस्थ जीवन बचाने…

आज से गणेश चतुर्थी की धूम, जानें पंडालों और घरों में प्रतिमा स्थापना और गणेश पूजन का शुभ मुहूर्त

गणेशोत्सव की भव्य तैयारियों के बीच शनिवार यानी आज घरों और पंडालों में भगवान गणपति विराजमान…

आज से गणेश चतुर्थी की धूम, जानें पंडालों और घरों में प्रतिमा स्थापना और गणेश पूजन का शुभ मुहूर्त

गणेशोत्सव की भव्य तैयारियों के बीच शनिवार यानी आज घरों और पंडालों में भगवान गणपति विराजमान…

आज से गणेश चतुर्थी की धूम, जानें पंडालों और घरों में प्रतिमा स्थापना और गणेश पूजन का शुभ मुहूर्त

गणेशोत्सव की भव्य तैयारियों के बीच शनिवार यानी आज घरों और पंडालों में भगवान गणपति विराजमान…