हनुमान मंदिर पर भव्य मेले का हुआ आयोजन!

अमेठी शुकुल बाजार। विकास खण्ड अन्तर्गत मोहउद्दीन पुर ग्राम सभा के सुन्दर नगर चौराहा के न हनुमान मंदिर पर दिनाँक न 27/11/2024 दिन शुक्रवार को भव्य मेले का आयोजन किया गया । जिसमे दुकानदारो ने बढ़ चढ़कर यह हिस्सा लिया सुबह से ही मिठाई खिलौने विषात रवाना मूंगफली आदि की दुकान आना शुरू हो गई दुकानदार अपनी दुकानों को सजाने में व्यस्त दिखाई दिए। वहीं मेला प्रबन्ध टीम द्वारा दूर दराज से आए हुए दुकानदारों को उनके मुताविक दुकान लगाने के लिए जगह उपलब्ध कराई गई जिससे उन्हें भी दुकान लगाने में कोई दिक्कत उत्पन्न न हो।शाम होते ही मेला देखने के लिए क्षेत्रीय बुढ जवान महिलाओ और वही मेला का जन सैलाब उमड पड़ा पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के समीप होने के कारण गुजरने वाले यात्रियों ने भी मेले का आनंद लिया लोगो ने मेले मे की जम कर खरीदारी वही महिलाएं और बच्चों ने भी खरीदारी में कोई कोर कसर नही छोड़ी मिठाई की दुकान चश्मे की दुकान गुब्बरो की दुकान सब पर जमकर भीड़ देखने को मिली।वहीं लोगों ने हनुमान मंदिर पर अपने परिवार के साथ पहुंचकर माथा टेका और महाबली हनुमंत लाल का आशीर्वाद लिया। मेला कमेटी द्वारा आए हुए अतिथियों के लिए जलपान की व्यवस्था का प्रबंध कराया गया था। मेले की सुरक्षा को लेकर स्थानीय प्रशासन भी मौजूद रहा। कमेटी के मौजूद सदस्य राम सिंह यादव , ने वरुण भदौरिया मौजूदा प्रधान पारसनाथ का माल्यार्पण कर स्वागत अभिनंदन किया साथ में मौजूद सभी साथियों का मेला कमेटी ने स्वागत किया रशीद ठेकेदार रामबरन बाबा बाबूलाल यादव विन्दर यादव रामसरन यादव तीरथ यादव राम सजीवन यादव मुख्तार मास्टर रमजान बाबा सईम भाई नौशाद मोहमद अकरम, अली बाबूलाल यादव आदि लोग मौजूद रहे।