भारतीय सेना द्वारा ऑपरेशन सिंदूर चलाए जाने के बाद यूपी में हाईअलर्ट 

डीजीपी के निर्देश पर जगह-जगह चेकिंग अभियान शुरू

 

लखनऊ पहलगाम में आतंकी हमले में 26 पर्यटकों की हुई मौत के ठीक 15 दिनों बाद नापाक इरादों वाले पाकिस्तान के नौ ठिकानों पर भारत ने हमला आतंकियों का किला ढाह दिया।

इसकी सूचना मिलते ही सूबे के सभी जिलों में हाईअलर्ट जारी कर दिया गया है। डीजीपी प्रशांत कुमार ने राजधानी लखनऊ सहित सभी जिलों के पुलिस अधिकारियों को खास एहतियात बरतने की हिदायत दी है। इस निर्देश के बाद सार्वजनिक स्थलों पर पुलिस गश्त तेज कर दी गई है। खुफिया एजेंसियां भी चौकन्ना हो गई हैं।

लोगों से संदेह होने पर स्थानीय पुलिस को सूचित करने के लिए अपील की गई है।