“अमेठी पुलिस की एक और बड़ी सफलता! थाना रामगंज पुलिस, स्वाट और सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक 50,000 रुपये के इनामी शातिर गोतस्कर को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है।घटना बैरघाट पुल के पास की है, जहां पुलिस को सूचना मिली कि एक शातिर अपराधी मोटरसाइकिल से गोतस्करी करने की फिराक में प्रतापगढ़ बॉर्डर की ओर जा रहा है।पुलिस टीम ने घेराबंदी की लेकिन आरोपी भागने की कोशिश में फायरिंग करने लगा। पुलिस ने भी जवाबी फायर किया, जिसमें बदमाश घायल होकर गिर पड़ा।गिरफ्तार बदमाश का नाम मनीष उर्फ गणेश उर्फ मिन्टू पुत्र शिवलाल है जो चंदौली जिले के कैथा उर्फ टडिया गांव का रहने वाला है। उसके पास से पुलिस ने एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस और गोतस्करी में प्रयुक्त टीवीएस स्पोर्ट्स बाइक बरामद की है।पूछताछ में आरोपी ने कबूला कि 11/12 सितंबर की रात उसने अपने साथियों संग मवइया मंगरा इलाके में गोवंश लादकर भागने की कोशिश की थी और उसी दौरान पुलिस पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास भी किया था। इस घटना में उसकी गिरफ्तारी पर ₹50,000 का इनाम घोषित था।पुलिस जांच में सामने आया है कि मनीष उर्फ मिन्टू एक अंतरजनपदीय अपराधी है जो अमेठी, जौनपुर और चंदौली जिलों में गोवध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता अधिनियम, गैंगस्टर एक्ट और हत्या के प्रयास जैसे गंभीर मामलों में वांछित रहा है।
कप्तान अमेठी अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में
अमेठी पुलिस की यह कार्रवाई एक बड़ी सफलता मानी जा रही है। अमेठी पुलिस की इस मुठभेड़ ने एक बार फिर साफ कर दिया है — कानून से बड़ा कोई नहीं! अपराधियों के लिए अमेठी की धरती अब सुरक्षित नहीं!”