एसपी सरवणन टी. ने बाजारशुक्ल थाने का निरीक्षण किया

अपराध नियंत्रण और शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।

 

अमेठी। पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. ने बुधवार को थाना बाजारशुक्ल का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने थाने की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान, एसपी ने थाना परिसर, कार्यालय, सीसीटीएनएस कक्ष, शस्त्रागार, अभिलेखों के रख-रखाव, सीसीटीवी कंट्रोल रूम और मिशन शक्ति केंद्र का गहन अवलोकन किया। उन्होंने थानाध्यक्ष बाजारशुक्ल सहित सभी उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसपी ने विशेष रूप से अपराध नियंत्रण, लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण और शिकायती प्रार्थना पत्रों के समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण समाधान पर जोर दिया।
इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना अतुल कुमार सिंह समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे।