अमेठी के विकास खण्ड शुक्ल बाजार स्थित विशम्भर पट्टी ग्रामसभा की बेटी डॉ. पूजा सिंह ने यूपीएससी परीक्षा 2024 में 85वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र और जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर दिया। साधारण परिवार में जन्मीं डॉ. पूजा सिंह ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा से लेकर उच्च शिक्षा तक का सफर पूरी लगन और समर्पण के साथ तय किया। उन्होंने दिल्ली के प्रतिष्ठित डीएवी कॉलेज से अपनी शिक्षा पूरी की और आज अपनी मेहनत व दृढ़ संकल्प के दम पर देशभर में अपनी पहचान बनाई। डॉ. पूजा सिंह पुत्री अनुज कुमार सिंह एकसामान्य परिवार में पली-बढ़ीं। बचपन से ही पढ़ाई में रुचि रखने वाली पूजा ने अपने लक्ष्य को हमेशा प्राथमिकता दी। अपनी स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद उन्होंने उच्च शिक्षा
के लिए दिल्ली का रुख किया और डीएवी कॉलेज में दाखिला लिया। वहां से अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने सिविल सेवा में जाने का सपना देखा और कठिन परिश्रम से इसे साकार किया। डॉ. पूजा की सफलता की खबर से विशम्भर पट्टी और आसपास के क्षेत्रों में खुशी की लहर दौड़ गई। लोग उनके घर पहुंचकर बधाई दे रहे हैं। वहीं, फोन और सोशल मीडिया के माध्यम से भी बधाइयों का सिलसिला जारी है। डॉ. पूजा के बाबा, इंद्रदेव सिंह (सुंदर सिंह), ने अपनी पोती की इस उपलब्धि पर मिठाई बांटी और सभी का मुंह मीठा कराया। उन्होंने गर्व के साथ कहा कि पूजा ने न केवल हमारे परिवार बल्कि पूरे अमेठी का नाम रोशन किया है। डॉ. पूजा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने मा शिक्षकों और अपनी खुद व को दिया। डॉ. पूजा सिंह की पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने भी शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इसे अमेठी के लिए गर्व का क्षण बताया और कहा कि पूजा ने साबित कर दिया कि अमेठी के युवा किसी से कम नहीं हैं।