दुर्भाग्य कहें या कहें दोहरी मार..मारा तो जाता है..बेचारा किसान

कभी दैवीय आपदा से तो कभी..

बैंक लोन की किस्त ना भर पाने के कारण..

पुलिस के डंडे से

 

मामला उत्तर प्रदेश के अमेठी ज़िले का है..बैंक लोन किस्त अदा ना कर पाने से..किसान के साथ पुलिस डंडे से बल प्रयोग कर..वसूली करवा रहे..बड़े साहब!

 

बैंक अफसर..तहसील कर्मियों के साथ पुलिस वालों को लेकर आते हैं..और घर के सामने ही किसान और बुजुर्ग को पीटते हुए बेइज्जत करते हुए घसीट ले जाते हैं..

 

वैसे ऋण वसूली करने आए पुलिस कर्मीयों को मारने का विशेष अधिकार किसने दे दिया श्रीमान जी

 

 

अमेठी में लोन के बकाया रुपए की रिकवरी करने गए तहसीलदार और उनकी टीम की दबंगई सामने आई जहां पूछताछ के दौरान राजस्व कर्मियों और पुलिस ने बकाएदार बाप बेटे की लाठी डंडों और लात घूंसों से पिटाई कर दी. तहसील प्रशासन की गुंडई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वीडियो वायरल होने के बाद तहसीलदार ने सफाई दी की गांव में चल रही चुनावी रंजिश के कारण कुछ लोगों द्वारा वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है.दरअसल यह पूरा मामला तिलोई तहसील क्षेत्र के बतिया गांव का है जहां के रहने वाले रेहान लंबरदार ने ईंट भट्ठे के लिए 36 लाख रुपए का लोन लिया था.लेकिन धीरे-धीरे किसी कारणवश भट्ठा बंद हो गया है.ईंट भट्ठा बंद होने के बाद रेहान द्वारा सेटलमेंट का बाद सेल टैक्स डिपार्टमेंट में दायर किया गया जो मौके पर चल रहा है।एक सप्ताह पहले तिलोई तहसीलदार अभिषेक यादव संग्रह अमीन और पुलिस कर्मियों को लेकर रेहान के घर पहुंचे जहां पैसे को लेकर दोनों में बहस होने लगी इसी बीच मौके पर मौजूद संग्रह अमीन और पुलिस ने रेहान के बेटे और रेहान पर लात घुसो डंडों से हमला कर दिया.पुलिसकर्मी रेहान के बेटे को घसीटते हुए तहसीलदार की गाड़ी में बैठाकर लेकर चले गए। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

      तहसीलदार ने कहा

वहीं पूरे मामले पर तिलोई तहसील में तैनात तहसीलदार अभिषेक यादव ने कहा एक हफ्ते पुराना मामला है.बकाया वसूली के लिए पूरी टीम गई हुई थी जिसमें बकायदार टीम से अभद्रता कर रहे थे.मामला संज्ञान में है. बकाएदार का कहना था कि, जो उनका बकाया है वह धीरे-धीरे जमा करेंगे, साथ ही तहसीलदार अभिषेक यादव ने कहा गांव में प्रधानी चुनाव को लेकर दो पक्षों में रंजिश चली आ रही है इसलिए कुछ लोगों द्वारा यह वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है. इस तरीके का कोई विवाद नहीं हुआ था।