अमेठी। आपात स्थिति में जिले वासियों की मदद के लिए कलेक्ट्रेट परिसर में बुधवार को कंट्रोल रूम स्थापित कर दिया गया है। 24 घंटे सक्रिय रहने के लिए अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
अपर जिलाधिकारी (वि/रा) अर्पित गुप्ता ने बताया कि सात मई को प्रस्तावित गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा नागरिक सुरक्षा अभ्यास एवं पूर्वाभ्यास कार्यकम को देखते हुए जिले में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के तहत तत्काल प्रभाव से कलेक्ट्रेट में कंट्रोल रूम स्थापित कर दिया गया है। वहीं अग्रिम आदेश तक के लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी 24×7 रोस्टर के अनुसार लगाई गई है। इस संबंध में उन्होंने बताया कि आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए स्थापित कंट्रोल रूम दूरभाष संख्या-05368-244355 व मोबाइल नंबर-8395067102 पर संपर्क किया जा सकता है। कंट्रोल रूम प्रभारी डिप्टी कलेक्टर अमेठी पंकज कुमार मो.नं.-8793270193 एवं कन्ट्रोल रूम इंचार्ज डिप्टी कलेक्टर अमेठी ,कन्ट्रोल रूम इंचार्ज सहायक चकबन्दी अधिकारी तिलोई अभिषेक यादव मो.नं-8574382805 के साथ तैनात कर्मचारी व पुलिस विभाग द्वारा नामित आरक्षी शामिल रहेंगे।
इनकी लगी ड्यूटी
सहायक अध्यापक प्रा.पा. गोपालपुर डीघा जामों वशिष्ठ पाण्डेय मो.नं.-9889755791, सहायक अध्यापक कम्पो.वि. करपिया मुसाफिरखाना शिवेन्द्र प्रताप सिंह मो.नं.-8853788194, सफाई कर्मचारी सम्बद्ध नजारत कलेक्टेट अरविन्द तिवारी मो.नं.-7398696688 की ड्यूटी प्रातः 6 बजे से अपरान्ह् 2 बजे तक लगाई गई है। इसी क्रम में उन्होंने बताया कि कन्ट्रोल रूम इंचार्ज नायब तहसीलदार भूलेख सुधीर श्रीवास्तव मो.नं.-9415121490 के साथ तैनात कर्मचारी पुलिस विभाग द्वारा नामित आरक्षी, सहायक अध्यापक कम्पो.वि. गड़ेहरी तिलोई सन्दीप कुमार सिंह मो.नं.-7408732825, सहायक अध्यापक प्रा.वि. चेतराखुर्द तिलोई सौरभ शुक्ला मो.नं.-8090087001, संग्रह अनुसेवक तहसील मुसाफिरखाना ओम प्रकाश तिवारी मो.नं.-9628003000 की ड्यूटी अपरान्ह् 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक तथा कन्ट्रोल रूम इंचार्ज सहायक चकबन्दी अधिकारी बाजार शुकुल जय शंकर पाण्डेय मो.नं.-6392825159 के साथ पुलिस विभाग द्वारा नामित आरक्षी, सहायक अध्यापक प्रा.वि. शाहमऊ तिलोई शैलेष शुक्ला मो.नं.-9455760826, सहायक अध्यापक प्रा.वि. शाहमऊ तिलोई अमित शुक्ला मो.नं.-8933842187, संग्रह अनुसेवक तहसील गौरीगंज अकबाद सईद मो.नं.-9565663242 की ड्यूटी रात्रि 10 बजे से प्रातः 6 बजे तक लगाई गई है। इस सम्बन्ध में उन्होंने बताया कि उपरोक्तानुसार नामित समस्त अधिकारी व कर्मचारी ससमय ड्यूटी पर उपस्थित रहकर प्राप्त होने वाली शिकायतों,समस्याओं व सूचनाओं को पंजीकृत करते हुए सम्बन्धित विभाग,अधिकारियों को सूचित करते हुए समुचित निस्तारण करना सुनिश्चित करेंगे।