प्रदेश में कुर्सी का खेल-उत्तर प्रदेश में जबरदस्त तबादले होने वाले हैं कई बड़ी कुर्सियां बदली जाएगी यह इनसाइड स्टोरी सिर्फ सीनियर लेवल के पुलिस अधिकारियों की कुर्सी की है:प्रदेश के एक सीनियर अधिकारी हैं जिसकी हसरत दिल्ली जाने की बताई जा रही है सुना है की उनको कोई बड़ा पद दिल्ली में मिलने वाला है लेकिन खबर यह भी है कि उनकी निगाहें दिल्ली जाने वाले रास्ते में एक जिले जो दिल्ली के करीब हैं उन पर पड़ चुकी है जिसके लिए वह एक बड़े साहब के दरबार में हाजिरी लगा रहे हैं क्योंकि इन बड़े साहब ने ही इनका वनवास कटवाया था कुर्सी पर बैठने की तमन्ना लिए साहब जब प्रदेश की एक महत्वपूर्ण कुर्सी पर बैठे हुए थे तब इनको हटाया गया था वहीं सूत्रों द्वारा जानकारी मिली है कि IAS लॉबी के कुछ ताकतवर अधिकारी इनसे नाराज हो गए थे तभी कुर्सी चली गई थी:
IG रैंक वाले जिले के पुलिस कमिश्नर साहब के जिले में कोई ADG रैंक का अधिकारी पहुंच सकता है इस जिले में तैनात वर्तमान CP साहब एक बेहतरीन अधिकारी हैं तो वहीं एक और IG रैंक वाले CP साहब इस जुगाड़ में हैं कि जिला हाथ से ना निकल जाए मामला यहां 50-50 है। IG रैंक के एक अधिकारी जो शायद हटाए गए थे उनकी हसरत भी CP बनने की है लेकिन मामला यहां मुश्किल है तो वहीं रेंज में बैठे एक बेहतरीन साहब को बड़ी कुर्सी दी जा सकती है और एक IG रैंक के अधिकारी दिल्ली भी जा सकते हैं। ADG रैंक की कुर्सी संभाल रहीं दो अधिकारियों में से एक को प्राइम पोस्टिंग मिल सकती है तो वहीं एक मैडम को नुकसान उठाना पड़ सकता है: किनारे बैठे दो ADG रैंक वाले साहब मुख्य धारा में वापस लौट सकते हैं अच्छी पोस्टिंग- सूत्र
सूत्रों के हवाले से अभी सिर्फ इतनी ही जानकारियां प्राप्त हुई है आगे की जानकारियां जल्द सभी के सामने होगी कुर्सी का बड़ा खेल: