राहुल गांधी का अमेठी में आज एक दिवसीय दौराः ऑर्डिनेंस फैक्ट्री का निरीक्षण करेंगे, संजय गांधी अस्पताल में ओटी का उद्घाटन!

रायबरेली सांसद राहुल गांधी आज अमेठी में एक दिवसीय दौरे पर हैं। वह सुबह 11:30 बजे एचएएल की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री का निरीक्षण करेंगे। दोपहर 2:15 बजे संजय गांधी अस्पताल में ओपन हार्ट सर्जरी ऑपरेशन थिएटर का उद्घाटन करेंगे। राहुल गांधी इंदिरा गांधी नर्सिंग कॉलेज का भी दौरा करेंगे। शाम 4:15 बजे वह फुरसतगंज एयरपोर्ट से कानपुर के लिए रवाना होंगे। कानपुर में वह पहलगाम हमले में मृत शिवम द्विवेदी के परिजनों से मिलेंगे।लोकसभा चुनाव के बाद यह राहुल गांधी का अमेठी का पहला दौरा है। इससे पहले मंगलवार को वह रायबरेली में कई कार्यक्रमों में शामिल हुए थे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं में दौरे को लेकर उत्साह है। प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। हालांकि कुछ स्थानों पर राहुल गांधी के विरोध में पोस्टर भी लगाए गए हैं।